पीलीभीत: फंदे पर पति, तो जमीन पर पड़ा मिला पत्नी का लहूलुहान शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर (पीलीभीत)अमृत विचार। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव परसिया में दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहली छत पर बने कमरे में पति का शव कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी का शव लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ा था। परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो दोनों के शव …

बीसलपुर (पीलीभीत)अमृत विचार। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव परसिया में दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहली छत पर बने कमरे में पति का शव कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी का शव लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ा था। परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो दोनों के शव देख होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई। शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक क्लेश में पत्नी की हत्या के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी की आशंका जताई है।

घटना बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे की है। परिसया गांव के निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार मजदूरी करते थे। उनके दो बेटी और एक बेटा है। दोपहर बाद से दंपती छत पर बने कमरे में थे। बच्चे मकान में खेल रहे थे। काफी देर बाद भी जब दंपती नीचे नहीं आए तो बच्चे माता-पिता को आवाज लगाते हुए कमरे में पहुंचे। मगर, काफी देर बाद भी न तो दंपती की आवाज आई, न ही गेट खुला। इस पर बच्चों ने शोर मचाया। परिवार वाले और ग्रामीण जमा हुए। उसके बाद दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। तब तक दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी।

सुनील का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पत्नी रजनी का शव भी कमरे में ही पड़ा था। पत्नी के सिर में पीछे की तरफ चोट थी। एक डंडा भी पड़ा मिला।शव देखकर बच्चों के होश उड़ गए।पूरे गांव में घटना का शोर मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जानकारी जुटाई। शवों को कब्जे में ले लिया गया है।

पत्नी को मारकर खुदकुशी का अंदेशा, छानबीन में जुटी पुलिस
दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परसिया गांव में हड़कंप मचा रहा। सनसनीखेज वारदात को जिसने भी सुना वह दंग रह गया। मृतक के घर के बाहर कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। पुलिस की गाड़ियों की आवाजाही लगी रही। पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान और लहूलुहान हालत। उधर, पति का फंदे पर लटकता शव देख मामला उलझा रहा। चूंकि कमरा भीतर से बंद था और दरवाजा तोड़कर लोग घुसे थे। ऐसे में प्रथम दृष्टया पत्नी की हत्या करने के बाद पति के खुदकुशी करने के भी कयास लोग लगाते रहे। पुलिस भी इस दिशा में छानबीन करती रही।

दंपती के बीच झगड़े की बात घटना के बाद निकलकर आ रही है। बृहस्पतिवार को भी शाम को झगड़ा होने की बात कुछ लोग कहते रहे। हालांकि खुलकर कोई नहीं बोला। ऐसे में पुलिस दंपती के बीच रिश्तों को लेकर भी जानकारी जुटाती रही। दोनों के बीच कैसे संबंध थे। किसी तरह का पारिवारिक क्लेश तो नहीं था। क्लेश था तो उसकी वजह क्या रही? इसे लेकर भी सवाल-जवाब किए गए।

बच्चों,बुजुर्ग सास के साथ ही ग्रामीणों से भी पुलिस संपर्क साधे रही। अगर, पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी की तो इसके पीछे वजह क्या रही होगी। इसका जवाब हर कोई तलाशता रहा। गांव में दोनों की मौत के बाद चल रही चर्चाओं पर भी निगाह रखी गई। पुलिस विभाग में भी दंपती की मौत से खलबली मची रही। उधर, माता-पिता की मौत के बाद बच्चों का रोकर बुरा हाल था।वह घबराए हुए से भी लग रहे थे। उन्हें भी लोग संभालते रहे।

दस साल से ससुराल में रह रहा था सुनील
मृतक सुनील मूल रूप से बरेली के फरीदपुर इलाके का रहने वाला था। उसकी शादी दस साल पहले परिसया गांव निवासी रजनी से हुई थी। रजनी के पिता ज्वाला प्रसाद की मौत हो चुकी है। उसके कोई भाई नहीं है।सिर्फ बुजुर्ग मां रामप्यारी हैं। ऐसे में सुनील शादी के कुछ दिन बाद से ही घर जमाई बनकर ससुराल में रहने लगा था। बीच-बीच में अपने घर चला जाया करता था। अगर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद है, तो वह किस वजह से था। इसका जवाब अभी कोई नहीं दे सका।

दंपती की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। छानबीन चल रही है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। – प्रशांत सिंह, सीओ बीसलपुर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात