लोकबंधु संयुक्त अस्पताल में पहली बार शुरू हुआ गर्भोत्सव संस्कार, डॉ. अजय ने दी ये सलाह
लखनऊ। गर्भावस्था का समय हर स्त्री के लिए बहुत खास होता है। खासकर पहले बच्चे के जन्म का समय। अक्सर ऐसी स्थिति में महिलाओं को मानसिक और शारीरक तौर पर बहुत से तकलीफ और डर रहता है। ऐसे में किसी भी भ्रम की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। ये बात गुरूवार को लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा …
लखनऊ। गर्भावस्था का समय हर स्त्री के लिए बहुत खास होता है। खासकर पहले बच्चे के जन्म का समय। अक्सर ऐसी स्थिति में महिलाओं को मानसिक और शारीरक तौर पर बहुत से तकलीफ और डर रहता है। ऐसे में किसी भी भ्रम की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। ये बात गुरूवार को लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने कही। डॉ. त्रिपाठी लोकबंधु अस्पताल में पहली बार शुरू हुए गर्भोत्सव कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
इस मौके पर 15 उन गर्भवती महिलाओं शामिल किया गया जो वहां नियमित अपनी जांच करवा रही हैं। महिलाओं को जागरूक करते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को चिड़चिड़ेपन से बचना चाहिए ताकि बच्चा जन्म के बाद चिड़चिड़ा न होने पाये। इस दौरा महिला डॉक्टरों ने भी जागरूक किया। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा अपनी मां के पेट में सबकुछ सुनता है, हंसता और रोता भी है।
इसलिए गर्भवती महिलाओं को हमेशा खुश रहना चाहिए और पौष्टिक आहार ही खाने चाहिए। कार्यक्रम में बताया गया कि कैसे खुश रहने वाली और सकारात्मक सोच वाली महिला का बच्चा प्रसन्न तनावमुक्त व्यवहार कुशल, प्रत्येक क्षेत्र में सफल, शान्त सही निर्णय लेने वाला और समझदार होता है।
