भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है: अमित शाह
लखनऊ। राजधानी में अपने एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह पहुंचे हैं। जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सीएम योगी के साथ पार्टी के कई अन्य नेताओं ने किया। यूपी (UP) में विधानसभा 2022 का बिगुल बज चुका है। जिसको लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लग गई हैं। वहीं, शुक्रवार को राजधानी में गृह मंत्री …
लखनऊ। राजधानी में अपने एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह पहुंचे हैं। जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सीएम योगी के साथ पार्टी के कई अन्य नेताओं ने किया। यूपी (UP) में विधानसभा 2022 का बिगुल बज चुका है। जिसको लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लग गई हैं।
वहीं, शुक्रवार को राजधानी में गृह मंत्री अमित शाह की ओर से ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान को हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यूपी की जनता इस बार भी 300 से ज्यादा सीटों का पार्टियां संकल्प लें। साथ ही कहा कि भाजपा ने यूपी को नई पहचान दी है।

इसके अलावा कार्यक्रम के संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि आज मैं उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमि पर भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत कराने आया हूं। इसके साथ ही दीपावली पर यहां के हर घर पर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ को स्वीकृति मिले, इस अभियान की भी शुरुआत हो रही है।
मुगलों के शासन से 2017 तक यह अहसास नहीं होता था कि यह यूपी बाबा विश्वनाथ, भगवान राम और कृष्ण की भूमि है। यह अहसास तब होना शुरू हुआ जब यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनीः केन्द्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah#BJPUPMembershipDrive pic.twitter.com/sMdwLFEjh1
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 29, 2021
साथ ही कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया गया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah 29 अक्टूबर, 2021 को सुबह 10 बजे लखनऊ में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।#BJP4UP pic.twitter.com/KSxHfd5y07
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 28, 2021
शाह ने कहा कि भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है। अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे? इन्होंने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया। साथ ही कहा कि बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है।

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है। साथ ही जनता की समस्या को जानने का चुनाव है। सरकार के किए हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का चुनाव है।
जानकारी अनिसार ये सदस्यता अभियान 29 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इसके अलावा गृह मंत्री ने कहा कि यूपी में 53 फीसदी आबादी युवा हैं।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah ने लखनऊ में 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। #BJPUPMembershipDrive pic.twitter.com/yu4B3L9fVG
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 29, 2021
युवाओं, गरीब, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य भाजपा करेगी। साथ ही कहा कि यूपी में कई वर्षों तक सपा-बसपा का खेल चलता रहा, उसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति देखकर खून खौलता था। आज उत्तर प्रदेश में कोई पलायन नहीं होता है। पलायन कराने वालों का खुद पलायन हो गया है। इसके अलावा अमित शाह ने यूपी के अगले मुख्यमंत्री का चेहरा सीएम योगी को ही बताया है।
