हरदोई: शराब की तीन दुकानों पर चोरों ने किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के लालपालपुर चौकी क्षेत्र में बैखौफ चोरों ने गुरुवार की रात को चोरी एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने चौकी क्षेत्र के कनेहटा गांव किनारे स्थित देशी व अंग्रेजी और बीयर की दुकानों से, एक लाख से ऊपर की नगदी और भारी मात्रा में शराब की पेटियां चोरी कर ली। इस …

हरदोई। जिले के लालपालपुर चौकी क्षेत्र में बैखौफ चोरों ने गुरुवार की रात को चोरी एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने चौकी क्षेत्र के कनेहटा गांव किनारे स्थित देशी व अंग्रेजी और बीयर की दुकानों से, एक लाख से ऊपर की नगदी और भारी मात्रा में शराब की पेटियां चोरी कर ली। इस दौरान गस्त पर निकली चौकी पुलिस ने घटना की सूचना दुकान मालिकों की दी। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पालपुर गांव निवासी अशोक सिंह की अहिरोरी मार्ग पर कनेहटा गांव के किनारे दुकानें हैं। जिसमें हरदोई निवासी विवेक प्रताप सिंह की देशी शराब की और हरदोई की ही सुधा सिंह की बीयर की दुकान है इसके अलावा संडीला के काफीपुर निवासी ओमप्रकाश जयसवाल की अंग्रेजी शराब की दुकान है। जैसा की अंग्रेजी शराब की सेल्समैन अनुज जयसवाल ने बताया की गुरुवार शाम को वह सभी अपनी अपनी दुकाने बंद कर घर चले गए। रात करीब तीन बजे चौकी पुलिस ने दुकानों में चोरी होने की सूचना दी। जब वह सभी पुलिस की मौजदूगी में मौके पर पहुंचे तो देखा चोरों ने दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिये।

फिर तीनों दुकानों के शटर काटे और तोड़कर, आराम से चोरी की। अनुज ने बताया की चोरों ने उनकी दुकान से 35000 की नगदी और चार पेटी शराब की चोरी कर ली। वहीं अंग्रेजी शराब के सेल्समैन अनुराग राठौर ने बताया की उनकी दुकान से 70000 की नगदी और 14 पेटी देशी शराब की चोर कर ली गई। चोरों ने तीसरी बीयर की दुकान का शटर तो तोड़ दिया लेकिन उसके गेट का लाकर नहीं तोड़ पाए जिससे उसमें चोरी नहीं हो सकी। घटना की जानकारी से क्षेत्र में भय का माहौल है‌। चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर दुकानदारों से पूछताछ की।

चार-पांच शातिर चोरों ने रेकी के बाद दिया होगा घटना को अंजाम

जिस तरह चोरों ने घटना को अंजाम दिया उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि करीब दो ढाई घटें तक का समय जरूर लगा होगा। पहले तो चोरों ने तीनों दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के वायर काटे, उसके बाद शटरों का काटा और फिर उनको तोड़ा गया। जिस तरह शटर कटे हैं उसमें औजार का प्रयोग किया गया।

दुकानें के आस पड़ोस रहता है लोगों का जमावड़ा

सेल्समैन अनुज जयसवाल ने बताया की दुकानों के सामने कुछ क्षेत्रीय लोग, अंडे आदि की दुकानें लगातें है। वहीं पर बैठकर लोग शराब भी पीते हैं। जिस कारण हर समय लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। मना करने और पुलिस से कहने के बाद भी लोग की भीड़-भाड़ बनी रहती है।

पहले भी इन दुकानों के शटर काटकर हो चुकी हैं, चोरियां

इन्हीं दुकानों से बीते दो वर्ष पहले भी चोरो ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था और काफी मात्रा में शराब चोरी की गई थी। बीते वर्ष 11 अगस्त की रात को भी चोरों ने इन दुकानों का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। लापालपुर चौराहा पर ही है चौकी पुलिस करती है रात्रि गस्त का दावा। जिस जगह चोरों ने घटना को अंजाम दिया उसे करीब 900 मीटर की दूरी पर ही पुलिस चौकी स्थिति है और पुलिस रात को रात्रि गस्त का दावा भी करती।

संबंधित समाचार