अमेठी: ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान खंड प्रेरक की हुई मौत
अमेठी। सुबह इलाज के दौरान खंड प्रेरक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों व सहकर्मियों में शोक की लहर फैल गई। मामला विकास खंड शाहगढ़ का है। जहां भरखरे लम्भुआ जिला सुल्तानपुर वासी प्रिया सिंह शाहगढ़ में बतौर खंड प्रेरक 2019 से तैनात है। जिनकी शादी 6 महिने पहले मान सिंह …
अमेठी। सुबह इलाज के दौरान खंड प्रेरक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों व सहकर्मियों में शोक की लहर फैल गई। मामला विकास खंड शाहगढ़ का है। जहां भरखरे लम्भुआ जिला सुल्तानपुर वासी प्रिया सिंह शाहगढ़ में बतौर खंड प्रेरक 2019 से तैनात है। जिनकी शादी 6 महिने पहले मान सिंह पुत्र सतीश बहादुर सिंह, निवासी ग्राम ऊदा पुर, पोस्ट सराय नाहर राय जिला प्रतापगढ़ के साथ हुई थी। जो अपनी ससुराल में ही रह कर ड्यूटी करती थी।
बुधवार को वह बाइक पर बैठकर अपने पति के साथ अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज जा रही थी। सांगीपुर कस्बे में ब्रेकर की वजह से वह बाइक से नीचे गिर गई। सिर में गम्भीर रूप से चोट लगने की वजह से घायल हो गई। फौरी तौर पर परिजन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए। जहां आज सुबह 4 बजे खण्ड प्रेरक ने जीवन की अन्तिम सांस ली।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सहकर्मियों में शोक की लहर फैल गयी। एडीओ पंचायत राम दीन व दुर्गेश पाल, अजय यादव, सचिव सहित विकास खण्ड का स्टाफ आदि मृतक के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट किया।
