मुरादाबाद : दुबई की निर्यात कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दुबई की कंपनियों ने मुरादाबाद के निर्यातक से करोड़ों रुपये का सामान लेकर रुपये देने से इंकार कर दिया। जिसके खिलाफ निर्यातक ने अदालत की शरण ली। अदालत ने दुबई की कंपनियों को तलब किया है तथा सुनवाई के आगामी 25 नवंबर लगा दी है। मुरादाबाद के निर्यातक कमर हुसैन ने वर्ष …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दुबई की कंपनियों ने मुरादाबाद के निर्यातक से करोड़ों रुपये का सामान लेकर रुपये देने से इंकार कर दिया। जिसके खिलाफ निर्यातक ने अदालत की शरण ली। अदालत ने दुबई की कंपनियों को तलब किया है तथा सुनवाई के आगामी 25 नवंबर लगा दी है।

मुरादाबाद के निर्यातक कमर हुसैन ने वर्ष 2012 में दुबई की तीन चार साल तक तो ठीक चला लेकिन उसके बाद दुबई की कंपनी ने 6 माह के उधार पर करीब साढ़े तीन लाख रुपए का माल लिया। निर्यातक का आरोप है कि माल लेने के बाद तय समय पर जब माल की कीमत मांगी गई तब फोरेन बायर कंपनी उन्हें टालती रहीं।

निर्यातक खुद भी दुबई स्थित उनके कार्यालय गए लेकिन कंपनी ने रुपए नहीं दिए। जिसके बाद निर्यातक कमर हुसैन ने अपने अधिवक्ता सीमाब कय्यूम व शाहवेज इकबाल के माध्यम से अदालत की शरण ली। उक्त मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू चन्द्र की अदालत में की गई। अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्य के आधार पर दुबई की कंपनी को दोषी मानते हुए बायर समेत कंपनी मालिक को आगामी 25 नवंबर को तलब किया है

संबंधित समाचार