बरेली: हरियाणा से लड़की भगाकर लाया, बरेली जंक्शन पर पकड़ा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से जीआरपी ने एक युवक और युवती को पकड़ा। पूछताछ में पता चला किया दोनों हरियाणा के खिड़की डोला से भागकर आए है। लड़के ने बताया कि वह उस लड़की को अपने साथ इलाहाबाद लेकर जा रहा है। मामले में जीआरपी ने खिड़की डोला …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से जीआरपी ने एक युवक और युवती को पकड़ा। पूछताछ में पता चला किया दोनों हरियाणा के खिड़की डोला से भागकर आए है। लड़के ने बताया कि वह उस लड़की को अपने साथ इलाहाबाद लेकर जा रहा है। मामले में जीआरपी ने खिड़की डोला पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि युवक के ऊपर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। जिसके बाद जीआरपी ने दोनों को खिड़की डोला पुलिस के हवाले किया है।

गस्त करते हुए जीआरपी की टीम को हुआ था शक
दरअसल, जंक्शन पर शुक्रवार सुबह जीआरपी की टीम गस्त कर रही थी। इसी बीच देखा तो एक बैंच पर एक युवक और युवती बैठे हुए थे, जीआरपी को देखकर सकपकाए तो टीम को शक हुआ। पूछने पर पता चला कि युवक नाम लारेंस उर्फ पवन बताया। वह मूल रूप से बदायूं के कंगस नगला का रहने वाला है। युवक ने बताया कि वह हरियाणा के खिड़की डोला से भगा लाया है और इलाहाबाद जा रहा है। जिसके बाद जीआरपी ने खिड़की डोला थाने संपर्क कर टीम को बुलाया और दोनों को उसके हवाले कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में यह थे शामिल
जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई टीकम सिंह, हेड कांस्टेबल भुवनेश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल हरगोविंद सिंह, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार, और महिला कांस्टेबल आशी चौहान शामिल थी।

संबंधित समाचार