अयोध्या में फिर बनेगा दीपोत्सव का कीर्तिमान, एक साथ प्रज्वलित होंगे 9 लाख दीये
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पांचवा दीपोत्सव 9 लाख दीप जलाकर मनायेगी। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पांचवे दीपोत्सव के लिए अयोध्या को खूबसूरत बनाया जा रहा है। इस बार 1 …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पांचवा दीपोत्सव 9 लाख दीप जलाकर मनायेगी। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पांचवे दीपोत्सव के लिए अयोध्या को खूबसूरत बनाया जा रहा है।
इस बार 1 से 6 नवंबर तक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम की पैड़ी भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी। यहां 9 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।

साथ ही वनवास के बाद भगवान श्रीराम की अयोध्या लौटने की खुशी में त्रेता जैसी दीवाली मनाने की परम्परा योगी सरकार ने 2017 से शुरू की थी। तबसे हर साल यह उत्सव भव्यता से मनाया जा रहा है। इस बार दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 3 नवंबर को होगा।
बता दें कि, भगवान श्रीराम की नगरी में एक नवंबर से छह नवंबर तक आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों के साथ कई बैठकें आयोजित की। इस बार दीपोत्सव में 9 लाख दीपक जलाए जाने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा दीपोत्सव की व्यवस्था माटी कला बोर्ड के माध्यम से कराई जा रही है। इस कार्य की जिम्मेदारी डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। साथ ही दीपक जलाने के लिए अवध विश्वविद्यालय की ओर से अपने विश्वविद्यालय के व इंटर कालेज के 12 हजार वालंटियर को लगाया गया है।
अयोध्या के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपक जलाए जाएंगे…
दीपोत्सव में मुख्य रूप से पर्यटन, संस्कृति, डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, विकास, उड्डयन, नगर निगम, विकास प्राधिकरण आदि विभागों के लगभग 27 प्रकार के डायट लिए गए हैं और कहा गया है कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ दीपोत्सव की तैयारी करें। सूचना विभाग की ओर से दीपोत्सव के संपूर्ण कार्यक्रम का दूरदर्शन व अन्य प्रचार साधनों की ओर से सजीव प्रसारण किया जाएगा।

इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम छह दिवसीय होगा, जो मुख्य कार्यक्रम तीन सितंबर को रामकथा पार्क व राम की पैड़ी पर आयोजित होंगे। दो व तीन नवम्बर को तीन विदेशी रामलीला दल लंका, नेपाल व त्रिनीडाड एंड टुबैगो की तरफ से रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति करेंगे। इसके अलावा भजन संध्या स्थल पर रामलीला का मंचन कराने के निर्देश सांस्कृतिक विभाग को दिए गए हैं।
