यूपी ने बनाया 13 करोड़ से अधिक डोज देने का रिकॉर्ड, सीएम ने कही ये बड़ी बात
लखनऊ। प्रदेश में कोविड टीके की 13 करोड़ से अधिक डोज देने का रिकॉर्ड शुक्रवार को अपने नाम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश 13 करोड़ से अधिक डोज सुरक्षा कवच देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र …
लखनऊ। प्रदेश में कोविड टीके की 13 करोड़ से अधिक डोज देने का रिकॉर्ड शुक्रवार को अपने नाम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश 13 करोड़ से अधिक डोज सुरक्षा कवच देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और कोरोना वॉरियर्स की प्रतिबद्धता व अनुशासित जन सहयोग को समर्पित है। उन्होंने अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाने का आह्वान किया है।
आज उ.प्र. कोविड टीके की 13 करोड़ डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन, कोरोना वॉरियर्स की प्रतिबद्धता तथा अनुशासित जन सहयोग को समर्पित है।
अपनी बारी आने पर आप भी अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का'…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 29, 2021
जानकारी के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को 13,0074622 डोज टीकाकरण हो चुका था। इसमें 9,78,62,797 पहली डोज और 3,22,11,825 दूसरी डोज हैं। शुक्रवार को कुल 8,34,484 डोज टीकाकरण किया गया। अब मुख्यमंत्री ने प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार को तेजी से बढ़ाने के लिए 15 दिसंबर तक प्रदेश के 18 से ऊपर आयु वाले सौ फीसदी लोगों को टीके की डोज देने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद एक नवंबर से प्रदेश सरकार क्लस्टर अप्रोच 2.0 की शुरुआत करने जा रही है। इसमें दूसरी डोज वैक्सीनेशन को वरीयता देते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। क्लस्टर मॉडल के जरिए जिन ग्रामों, मोहल्लों में प्रथम डोज लगाने का कार्य किया गया था। वहां दूसरी डोज लगाई जाएगी।
