बरेली: ब्लाक प्रमुख ने रुकवाया गौशाला का निमार्ण कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुलड़िया, अमृत विचार। विकासखंड मझगवां क्षेत्र के ग्राम खंनगवा श्याम ग्रामीण अभियंत्रण योजना के तहत लगभग एक करोड़ की लागत से गौशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख यशवंत ने निरीक्षण में गौशाला के निर्माण में पीली ईंट व घटिया सामग्री का प्रयोग होना पाया। उन्होंने फौरन …

गुलड़िया, अमृत विचार। विकासखंड मझगवां क्षेत्र के ग्राम खंनगवा श्याम ग्रामीण अभियंत्रण योजना के तहत लगभग एक करोड़ की लागत से गौशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख यशवंत ने निरीक्षण में गौशाला के निर्माण में पीली ईंट व घटिया सामग्री का प्रयोग होना पाया। उन्होंने फौरन निमार्ण कार्य रुकवाकर जांच कराने की बात कही।
बता दें कि शुक्रवार को शिकायत पर ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे।

गौशाला की दीवारों में पीला ईंट एवं रेते का प्रयोग किया जा रहा था। ब्लॉक प्रमुख ने वहां काम कर रहे मिस्त्रियों से घटिया सामग्री का प्रयोग करने के संबंध में पूछा तो वह कोई जवाब न दे सके। वहां खड़े एक ठेकेदार ने ब्लाक प्रमुख को मैनेज करने का प्रयास किया तो वह भड़क गए। उन्होंने तुरंत ही काम बंद करा दिया। इसके साथ ही अधिकारियों को मौके से ही फोन पर गौशाला के निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग होने की शिकायत की।

हिदायत दी कि जब तक जांच न हो जाए कोई काम नहीं होगा। ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह ने बताया पिछले कई दिनों से गौशाला के निर्माण में धांधली की शिकायतें ब्लॉक पर पहुंच रही थी। ग्रामीणों ने भी कई बार उन्हें फोन पर अवगत कराया। अब पूरे मामले की जांच के बाद ही काम निर्माण कार्य हो सकेगा।

मेरे अनुसार तो काम ठीक हो रहा है। वैसे ऐसा कुछ है नहीं। ब्लाक प्रमुख मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कुछ बताया है तो इस मामले की जांच कराई जाएगी। ठेकेदार को नोटिस दिया जाएगा। – संजय राणा, जूनियर इंजीनियर

जेई और ठेकेदार मिलकर गौशाला के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे ही निर्माण हुआ तो एक साल भी गौशाला नहीं चल सकेगी। जेई तो ठेकेदार का बचाव करेगा ही। दोनों की योजना लाखों रुपये ठिकाने लगाने की है। जांच हो जाएगी सब सामने आ जाएगा। – यशवंत सिंह, ब्लाक प्रमुख मझगवां

संबंधित समाचार