गुजरात राजमार्ग पर दो ट्रकों में टक्कर से लगी आग, दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुज। गुजरात के कच्छ जिले में एक राजमार्ग पर दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पड़धर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना भुज-भचाऊ राजमार्ग पर घनेटी गांव के पास शुक्रवार को हुई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों …

भुज। गुजरात के कच्छ जिले में एक राजमार्ग पर दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पड़धर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना भुज-भचाऊ राजमार्ग पर घनेटी गांव के पास शुक्रवार को हुई।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की गति बहुत तेज थी और टक्कर के बाद आग लग गई। दोनों ही वाहनों के चालक, राजेश चवड़ा और रामदयाराम यादव की जलने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक एक वाहन से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था तभी विपरित दिशा से आ रहे दूसरी ट्रक से टकरा गया।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण भुज से भचाऊ को जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य करने के लिए अधिकारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़े-

गोवा में ममता बोलीं- राजनीति को लेकर कांग्रेस नहीं है गंभीर, इसी वजह से मोदी बनेंगे शक्तिशाली

संबंधित समाचार