अयोध्या: गोल्ड मेडल विजेता सिद्धार्थ को खेल मंत्री ने किया सम्मानित
अयोध्या। नेपाल में आयोजित अंडर-19 रेस प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले सिद्धार्थ मौर्या को केंद्रीय खेल मंत्री व प्रदेश खेल मंत्री ने सम्मानित किया है। विकासखंड पूराबाजार के रसूलाबाद मजरे आशापुर चंदई निवासी सिद्धार्थ मौर्या ने 25 अक्टूबर को नेपाल में आयोजित इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर की रेस …
अयोध्या। नेपाल में आयोजित अंडर-19 रेस प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले सिद्धार्थ मौर्या को केंद्रीय खेल मंत्री व प्रदेश खेल मंत्री ने सम्मानित किया है।
विकासखंड पूराबाजार के रसूलाबाद मजरे आशापुर चंदई निवासी सिद्धार्थ मौर्या ने 25 अक्टूबर को नेपाल में आयोजित इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर की रेस में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।
माटी के इस लाल को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को अयोध्या में मुलाकात करके सम्मनित कर उत्साहवर्धन किया। वहीं, शुक्रवार को कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने सिद्धार्थ मौर्या के घर आशापुर चंदई जाकर सिद्धार्थ को सम्मानित किया था।
