रायबरेली: आबादी से दूर लगेंगी पटाखा की दुकानें, अग्निशमन विभाग अलर्ट
रायबरेली। दीपावली के कारण जिले में पटाखा की दुकानें लगाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस कारण अग्निशमन विभाग भी अलर्ट हो गया है। आबादी से बाहर पटाखा की दुकान लगेंगी तो साथ ही सुरक्षा का इंतजाम दुकानदारों को करना होगा। चोरी छिपे आबादी के भीतर परचून की दुकान में पटाखा रखकर बेचने वालों …
रायबरेली। दीपावली के कारण जिले में पटाखा की दुकानें लगाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस कारण अग्निशमन विभाग भी अलर्ट हो गया है। आबादी से बाहर पटाखा की दुकान लगेंगी तो साथ ही सुरक्षा का इंतजाम दुकानदारों को करना होगा। चोरी छिपे आबादी के भीतर परचून की दुकान में पटाखा रखकर बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
दीपावली पर आग की घटना न घटित हो इसके लिए अग्निशमन विभाग की तैयारी है। गाइडलाइंस के मुताबिक विभाग ने आग बुझाने के संसाधनों का इंतजाम कर लिया है। वहीं आबादी कज भीतर पटाखा की दुकाध न लगे, इसके लिए छापामार कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई है।
शहर में यहां लगेगी पटाखा की दुकानें
शहर में राजीव गांधी आईटीआई मैदान, मुंशीगंज बाईपास पर संतोष के खेत, पावर हाउस के पास खाली स्थान पर, कठघर में बाबू के खेत पर पटाखा बाजार लगेगा।
दुकानदारों को रखने होंगे सुरक्षा की सामान
पटाखा की दुकान लगाने वाले दुकान फर बालू, मिट्टी का भंडारण रखेंगे तो साथ बिना बिजली के कनेक्शन के दुकान में इमरजेंसी लाइट से रोशनी करेंगे। यदि इमरजेंसी लाइट नहीं है तो बिजली के तार का कनेक्शन और केबिल पूरी तरह सज प्लाटिक की पाइप से ढकी होगी।
हर साल पटाखा बनाने, भंडारण और दुकान के लिए कलेक्ट्रेट से लाइसेंस लिया जाता है। साथ ही अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जरूरी होता है। इसके लिए सारे तिकड़म लगाकर आतिशबाज लाइसेंस हासिल कर लेते हैं लेकिन अग्निशमन विभाग से कोई एनओसी नहीं ली जाती है। जिसके चलते जब हादसे होते हैं तो प्रशासन को बगले झांकनी पड़ती है।
अग्निशमन अधिकारी मनीराम सरोज ने कही कि दीपावली के लिए दुकानदारों को निर्देश जारी किए गए हैं कि आबादी से दूर पटाखा की दुकानें लगेंगी। टीम इसके लिए लगातार निरीक्षण भी करेगी।
