मुरादाबाद : स्कूल जाने से वंचित बच्चों का कराएं दाखिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। समग्र शिक्षा अभियान और शारदा अभियान के अंतर्गत सत्र 2021-22 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन को प्रेरित करने के लिए नगर संशाधन केंद्र पर चल रहे नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हुआ। अपर निदेशक बेसिक और प्रभारी प्राचार्य डायट संजय कुमार रस्तोगी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। समग्र शिक्षा अभियान और शारदा अभियान के अंतर्गत सत्र 2021-22 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन को प्रेरित करने के लिए नगर संशाधन केंद्र पर चल रहे नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हुआ।

अपर निदेशक बेसिक और प्रभारी प्राचार्य डायट संजय कुमार रस्तोगी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों सेफीडबैक प्राप्त किया। कहा कि स्कूल में जाकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विशेष प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र को निर्देश दिया कि शारदा कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण कर अनुश्रवण करें।

प्रशिक्षण में नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के 64 शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान नगर शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण तेजपाल सिंह के अलावा मास्टर ट्रेनर अमित कुमार सक्सेना, नीलम, राहुल शर्मा, रत्नेश बाला, रेहाना परवीन, प्रतिमा कुमारी नीतू सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार