काशीपुर: सात तक शुल्क जमा नहीं होने पर प्रवेश निरस्त
काशीपुर, अमृत विचार। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में जिनके प्रवेश स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें सात नवंबर तक बैंक में शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने बताया कि 29 अक्तूबर तक जिन छात्र-छात्राओं ने शुल्क जमा नहीं किया है, ऐसे प्रवेशार्थी सात नवंबर तक अनिवार्य …
काशीपुर, अमृत विचार। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में जिनके प्रवेश स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें सात नवंबर तक बैंक में शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने बताया कि 29 अक्तूबर तक जिन छात्र-छात्राओं ने शुल्क जमा नहीं किया है, ऐसे प्रवेशार्थी सात नवंबर तक अनिवार्य रूप से शुल्क जमा करा दें। शुल्क जमा नहीं होने की स्थिति में प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। उनके स्थान पर अन्य प्रवेशार्थी को प्रवेश दे दिया जाएगा। प्रवेश निरस्त होने की स्थिति में पूर्ण जिम्मेदारी छात्र-छात्रा की होगी।
