यूपी में गुंडाराज पर कसी गई लगाम: अनुराग ठाकुर
अयोध्या। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे। यहां उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडाराज पर लगाम कसी गई है। इसके अलावा ठाकुर ने सपा पर निशाना साधते हुए बोले कि, मुलायम सिंह यादव के बनाए कुनबे को संभाल नहीं पाए, अब क्या कुनबा बढ़ाएंगे अखिलेश यादव। यहां सर्किट हाउस के बाद …
अयोध्या। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे। यहां उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडाराज पर लगाम कसी गई है। इसके अलावा ठाकुर ने सपा पर निशाना साधते हुए बोले कि, मुलायम सिंह यादव के बनाए कुनबे को संभाल नहीं पाए, अब क्या कुनबा बढ़ाएंगे अखिलेश यादव। यहां सर्किट हाउस के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे अनुराग ठाकुर का सांसद की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए।
वहीं, प्रदेश के पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी संगोष्ठी में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिकरत की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश बिजनेस में भी देश में आगे बढ़ कर आया है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। गुंडाराज पर लगाम कसी गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम चली है, उसे जनता ने सराहा है। इसके अलावा उन्होंने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के बनाए हुए कुनबे को तो अखिलेश यादव संभाल नहीं पाए, अब क्या कुनबा बढ़ाएंगे। लोगों ने सपा के राज का गुंडाराज देखा है। हत्या, डकैती व फिरौती यह सब रोजमर्रा की उत्तर प्रदेश के लिए आम बात बन गई थी।
सपा-बसपा के उस कालखंड से निकलकर जब जनता ने भाजपा पर विश्वास किया तो वोट दिया, सरकार चुनी। सबसे बड़ा प्रहार उन लोगों पर हुआ जो गुंडागर्दी करते थे, फिरौती मांगते थे और माफियागिरी करते थे। उन सब की बोलती बंद करने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। आज महिलाएं रात को भी घर से निकल सकती है। डर भय अपराध इन सब से मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के महागठबंधन के जो साथी थे, पता नहीं मंदिर कब जाते हैं, कब नहीं जाते हैं। लेकिन चुनाव आते ही जनेऊ धारण कर लेते हैं और मंदिरों के चक्कर लगाते हैं। पहले तिरंगा झंडा उठाने में भी शर्म करते थे। आज भाजपा के विरोध करने के लिए तिरंगा झंडा भी उठा रहे हैं। जो लोग कभी जय श्रीराम का नारा लगाने से कतराते थे, आज उनके कार्यक्रम की शुरुआत जय श्रीराम के नारे से होती है। विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या विधायक वेद गुप्ता बीकापुर विधायक शोभा सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
