रामपुर में प्रानपुर पुल के एप्रोच मार्ग पर कोसी कर रही कटान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। बाढ़ के बाद कोसी नदी का जल स्तर फिलवक्त 4 फिट है और कोसी नदी ने अपना रुख बदल दिया है और वह तेजी से प्रानपुर पुल के एप्रोच मार्ग का कटान कर रही है। यदि एप्रोच मार्ग के कटान को नहीं रोका गया तब लाखों लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से …

रामपुर, अमृत विचार। बाढ़ के बाद कोसी नदी का जल स्तर फिलवक्त 4 फिट है और कोसी नदी ने अपना रुख बदल दिया है और वह तेजी से प्रानपुर पुल के एप्रोच मार्ग का कटान कर रही है। यदि एप्रोच मार्ग के कटान को नहीं रोका गया तब लाखों लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाएगा।

रामनगर बैराज से एक लाख 38 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद रामपुर जनपद बाढ़ग्रस्त हो गया था। बाढ़ से जिले के करीब 111 गांव प्रभावित हुए थे और 20 हजार हैक्टेर भूमि जलमग्न हैं। बाढ़ का पानी तो उतर गया लेकिन, ग्रामीणों को आर्थिक तौर पर काफी जख्म देकर गया है। बाढ़ के बाद कोसी नदी लगातार कटान कर रही है। कोसी नदी की धारा ने अपना रुख बदल लिया है और अब नदी की धारा प्रानपुर पुल की एप्रोच को काट रही है। पुल की एप्रोच को बचाने के लिए जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने मुख्य्मंत्री को किया ट्वीट कर प्रबन्ध करवाए जाने की मांग की है।

क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने बताया कि रामपुर से सैदनगर व टांडा को जाने वाले संपर्क मार्ग पर प्रानपुर पुल की पश्चिम वाली एप्रोच को कोसी नदी कटान कर रही है। कोसी नदी की धारा दस दिन पहले एप्रोच मार्ग से लगभग 200 मीटर दूर बह रही थी, लेकिन कटान करते-करते यह पुल के नजदीक आ गई और एप्रोच मार्ग को काट रही है। यदि एप्रोच के बचाव के लिए प्रबन्ध नही किए गए, तो एक दो दिन में नदी पूरी तरीके सम्पर्क मार्ग को काट देगी और लाखों लोगों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के पास नहीं बजट
कोसी नदी बाढ़ के बाद बांध और एप्रोच मार्ग को काट रही है। लेकिन, कटान किए गए हिस्से की मरम्मत कराए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के पास बजट नहीं है। बजट नहीं होने के कारण कोसी द्वारा कटान किए जाने वाले हिस्से की मरम्मत कराई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने इस मामले में मुख्यमंत्री को ट्वीट कर क्षेत्र की जनता के लिए मदद मांगी है।

बांध के निकट विंग वाल बनाई जाती है इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं कराया गया। कोसी नदी का जल स्तर तो घटा है लेकिन अब वह 90 डिग्री पर सीधे बांध पर अटैक कर रही है जिसके कारण कटान हो रहा है। जल्दी ही स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में आ जाएगी। सियाराम, एक्सईएन नहर खंड

संबंधित समाचार