हरदोई: पूर्ति निरीक्षक ने दर्ज किया ग्रामीणों का बयान, जानें क्या है मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। विकासखंड भरावन की ग्राम पंचायत कुकुरा के ग्रामीणों ने कोटेदार की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से की थी। शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक दिवाकर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरा में ग्रामीणों को एकत्रित कर उनके बयान दर्ज किए। कोटेदार के पक्ष में 150 ग्रामीणों ने बयान दर्ज कराए। कुकुरा गांव निवासी रामसागर, राजकुमारी, माधुरी, मीना, गुड्डी, सुरेन्द्र …

हरदोई। विकासखंड भरावन की ग्राम पंचायत कुकुरा के ग्रामीणों ने कोटेदार की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से की थी। शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक दिवाकर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरा में ग्रामीणों को एकत्रित कर उनके बयान दर्ज किए। कोटेदार के पक्ष में 150 ग्रामीणों ने बयान दर्ज कराए।

कुकुरा गांव निवासी रामसागर, राजकुमारी, माधुरी, मीना, गुड्डी, सुरेन्द्र ,माया, जगदेव समेत ग्रामीणो ने  कोटेदार सीमा सिंह व उनके पति अरूण सिंह पर चुनावी रंजिश का आरोप लगाते हुए राशन में घटतौली व अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की थी। कार्रवाई में शिथिलता देख ग्रामीणो ने विधान सभा अध्यक्ष लखनऊ से शिकायत की।

इसके बाद बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद पूर्ति निरीक्षक दिवाकर सिंह ने सरकारी स्कूल में ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जिसमे 150 लाभार्थियो ने कोटेदार के पक्ष में  बयान दर्ज कराये। वहीं 25 लोगो ने कोटेदार के विरोध में बयान दर्ज कराये है।

संबंधित समाचार