बरेली: जर्जर सड़कों को लेकर लामबंद हो रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के पॉश इलाके सिविल लाइंस सहित तमाम जगहों पर खस्ताहाल सड़कों के पैचवर्क नहीं कराए जा रहे हैं। इससे आए दिन लोग हादसे का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय जनता लामबंद हो रही है। लोगों का कहना है कि सुधार न होने पर इसका पुरजोर विरोध …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के पॉश इलाके सिविल लाइंस सहित तमाम जगहों पर खस्ताहाल सड़कों के पैचवर्क नहीं कराए जा रहे हैं। इससे आए दिन लोग हादसे का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय जनता लामबंद हो रही है। लोगों का कहना है कि सुधार न होने पर इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कें और चौराहे बदहाली का शिकार हैं। स्मार्ट सिटी की सड़कें स्मार्ट नहीं हो पा रही हैं। सिविल लाइंस, नॉवल्टी चौराहे से अय्यूब खां चौराहा और इधर नौमहला रोड तक की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नज़र आ रहे हैं। जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था भी चौपट पड़ी हुई हैं। जबकि शहर के मुख्य स्थान का तो सौंदर्यीकरण होना चाहिए।

नगर निगम व जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि सिविल लाइंस की सड़कों को गड्डा मुक्त्त बनाने और नॉवल्टी चौराहा से लेकर अय्यूब खां चौराहा तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से सौंदर्यीकरण कराया जाए। इस मौके पर जनसेवा टीम के डॉ सीताराम राजपूत, हाजी साकिब रज़ा खां, अजय गाबा, नदीम खान, शोएब खान, मोहसिन इरशाद आदि ने सड़कों को गड्डा मुक्त्त बनाने की मांग की।

संबंधित समाचार