बरेली: 11 साल बाद पति ने धोखा देकर की दूसरी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी के 11 साल बाद पति ने महिला को पीटकर पहले तो घर से निकाल दिया और फिर चुपचाप दूसरी शादी कर ली। महिला के विरोध पर वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। संजना …

बरेली, अमृत विचार। शादी के 11 साल बाद पति ने महिला को पीटकर पहले तो घर से निकाल दिया और फिर चुपचाप दूसरी शादी कर ली। महिला के विरोध पर वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

संजना राठौर पुत्री रामभरोसे राठौर निवासी मोहल्ला किला छावनी रामपुर रोड बरेली की शादी राजेश पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम जालिम नगला थाना मिलक जिला रामपुर से 11 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी ससुराल के लोगों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। कई बार उस पर जानलेवा हमला किया। एक बार ससुरालियों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। कुछ समय पहले ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।

10 दिन पहले उसके पति ने बहेड़ी की युवती से दूसरी शादी कर ली। विमला का कहना है कि उसे बिना तलाक दिए उसके पति ने दूसरी शादी की है। लिहाजा उसके पति पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। महिला की शिकायत पर सीओ ने संबंधी थाने को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार