सीतापुर: व्यापारी ने गोली मार कर की आत्महत्या, मिला छह पन्ने का सुसाइड नोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शहर के एक व्यापारी ने शनिवार को घर का कमरा बंद कर देशी तमंचे से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। दरवाजा तोड़ कर उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त तमंचा, सुसाइड नोट भी बरामद किया है। हालांकि सुसाइड नोट में मृतक के क्या लिखा, इसके …

सीतापुर। शहर के एक व्यापारी ने शनिवार को घर का कमरा बंद कर देशी तमंचे से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। दरवाजा तोड़ कर उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त तमंचा, सुसाइड नोट भी बरामद किया है। हालांकि सुसाइड नोट में मृतक के क्या लिखा, इसके बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया। मृतका का उसके परिवार के लोगों से भी संपत्ति का विवाद था। पुलिस का कहना है कि मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शहर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी पैंतीस वर्षीय गुरमीत सिंह उर्फ लवी कपड़े आदि के व्यापारी थे। शनिवार की दोपहर गुरमीत सिंह ने अपने घर में ही कमरे का दरवाजा बंद कर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद उसकी पत्नी व बहन ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने जब तक दरवाजा तोड़ा तब तक गुरमीत की मौत हो चुकी थी। कमरे में खून फैला पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

खबर पाकर इंस्पेक्टर टीपी सिंह हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सूत्र बताते हैं कि घटना में प्रयुक्त तमंचा व छह पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बताते हैं कि मृतक का उसके चाचा से संपत्ति का विवाद चल रहा था। जिससे मृतक टेंशन में था। शनिवार को दुकान खोलवाने के बाद मृतक अपने घर वापस आ गया था। उसके बाद दोपहर को उसने खुदकुशी कर ली।

इस बारे में इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि छह पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। उसकी जांच की जा रही है। मृतक के गोली मार कर जान दी है। मृतका का उसके चाचा से संपत्ति का विवाद था। अभी तक आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार