बरेली: एलएलबी की 320 सीटों पर 370 आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में तीन दिन में एलएलबी में प्रवेश को सीटों से अधिक आवेदन आ गए। अभी आवेदन में दो दिन का समय भी बचा है। इस बीच सीटों की अपेक्षा दोगुने तक आवेदन हो सकते हैं। ऐसे में कॉलेज को विश्वविद्यालय के द्वारा जारी रैंक के आधार पर मेरिट तैयार करनी …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में तीन दिन में एलएलबी में प्रवेश को सीटों से अधिक आवेदन आ गए। अभी आवेदन में दो दिन का समय भी बचा है। इस बीच सीटों की अपेक्षा दोगुने तक आवेदन हो सकते हैं। ऐसे में कॉलेज को विश्वविद्यालय के द्वारा जारी रैंक के आधार पर मेरिट तैयार करनी होगी। उसके बाद प्रवेश होंगे। हालांकि प्रवेश दिवाली के बाद ही किये जाएंगे, क्योंकि 2 नवंबर के बाद छुट्टियां पड़ रही हैं।

बरेली कॉलेज में एलएलबी की 320 सीटें हैं। इससे पहले एलएलबी में प्रवेश सीधे मेरिट के आधार पर होते थे। सबसे ज्यादा मारामारी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय बरेली कॉलेज और मुरादाबाद के एक कॉलेज के लिए होती है। इस बार विश्वविद्यालय ने एलएलबी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा करायी। 5 अक्टूबर को हुई परीक्षा का रिजल्ट 12 अक्टूबर को जारी किया गया लेकिन प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। उसके बाद विश्वविद्यालय ने 15 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए। जिसके बाद बरेली कॉलेज ने 28 अक्टूबर से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 30 अक्टूबर दोपहर तक 370 आवेदन आ गए थे।

छात्रवृत्ति फार्म जमा करने को जुट रही भीड़
बरेली कॉलेज में छात्रवृत्ति फार्म जमा करने के लिए छात्रों की रोजाना भीड़ जुट रही है। कई दिनों तक कॉलेज बंद रहने की वजह से काफी संख्या में छात्र आवेदन जमा करने से रह गए थे। हालांकि अब छात्रवृत्ति के लिए शासन स्तर से द्वितीय चरण भी शुरू किया गया है। जिसके तहत छात्रों के पास काफी समय है।

बीबीए के रिजल्ट जारी
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शनिवार को दो कॉलेजों के बीबीए के रिजल्ट जारी कर दिए। इसमें फ्यूचर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर और विल्सोनिया डिग्री कॉलेज मुरादाबाद का बीबीए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

संबंधित समाचार