गुप्टिल भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में खेलने के लिए हैं तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने फिटनेस हासिल कर ली है और वह भारत के खिलाफ यहां रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। गुप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार के दौरान बायें पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। न्यूजीलैंड की मीडिया ने …

दुबई। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने फिटनेस हासिल कर ली है और वह भारत के खिलाफ यहां रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। गुप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार के दौरान बायें पैर के अंगूठे में चोट लगी थी।

न्यूजीलैंड की मीडिया ने राष्ट्रीय टीम के कोच गैरी स्टीड के हवाले से कहा, ”उसने (गुप्टिल) कल ट्रेनिंग की और वह आज रात दोबारा ट्रेनिंग कर रहा है इसलिए यह देखकर अच्छा लगा कि वह उपलब्ध और चयन के लिए फिट है।” स्टीड ने साथ ही कहा कि एडम मिल्ने भी भारत के खिलाफ अंतिम एकादश का हिस्सा हो सकते हैं।

मिल्ने को तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन के चोटिल होने पर उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल करने की स्वीकृति मिली है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों को टी20 विश्व कप में पहली जीत का इंतजार है। दोनों को अपने शरुआती मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें…

बुंदेसलीगा में बायर्न म्यूनिख ने यूनियन बर्लिन को 5-2 से हराया

संबंधित समाचार