हल्द्वानी: त्योहारी सीजन में पुलिस सुस्त, महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागा लुटेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। त्योहारी सीजन में पुलिस की सुस्ती अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है। बच्चे को ट्यूशन छोड़ कर लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर पैदल लुटेरे फरार हो गया। दो दिन पहले भी पटेलचौक क्षेत्र में एक महिला की चेन छीनकर लूटेरा भाग गया था, हालांकि लोगों की मदद से पुलिस ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। त्योहारी सीजन में पुलिस की सुस्ती अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है। बच्चे को ट्यूशन छोड़ कर लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर पैदल लुटेरे फरार हो गया। दो दिन पहले भी पटेलचौक क्षेत्र में एक महिला की चेन छीनकर लूटेरा भाग गया था, हालांकि लोगों की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

संधू फार्म टीपीनगर निवासी दीपा किराए के मकान में रहती है। जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह शनिवार शाम भी दीपा अपने बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी। ट्यूशन छोड़ने के बाद दीपा पैदल ही घर की ओर लौट रही थी कि तभी पीछे से आए लुटेरे ने गले से मंगलसूत्र और हाथ से पर्स छीन लिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, पैदल लुटेरे ने दौड़ लगा दी। लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन लुटेरा हाथ नहीं आया।

इसके बाद महिला ने टीपीनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले, जिसके बाद लुटेरे का चेहरा साफ हो गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को धर दबोचा जाएगा। वहीं मामले में वशीकरण की बात भी सामने आ रही है।

संबंधित समाचार