हरदोई में खाद के लिए मची मारामारी, घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं अन्नदाता
हरदोई। केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों को सुविधा देने की बात कर रही है, लेकिन जिले में किसानों को खाद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिला प्रशासन जिले में खाद की कोई कमी न होने की बात कर रहा है, लेकिन यहां खाद ऊंट के मुंह में जीरा का काम कर …
हरदोई। केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों को सुविधा देने की बात कर रही है, लेकिन जिले में किसानों को खाद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिला प्रशासन जिले में खाद की कोई कमी न होने की बात कर रहा है, लेकिन यहां खाद ऊंट के मुंह में जीरा का काम कर रही है।
बता दें कि इन दिनों रबी की बुवाई का सीजन है। बुवाई के लिए खाद की आवश्यकता है। जिले में डीएपी खाद का टोटा है। जिसके चलते लगभग प्रत्येक विकास खंड पर सहकारी समितियों व अन्य संस्थानों पर किसान खाद के लिए घंटों लाइन लगाने को मजबूर है। नगर में भी सरकारी खाद विक्रय के तमाम केंद्र हैं, लेकिन इन सभी केंद्रों पर भोर होते ही किसानों का आवागमन शुरू हो जाता है।
खाद की कमी की स्थिति यह है कि कई दिन लाइन में लगने के बावजूद किसानों को समुचित खाद नहीं मिल पा रही है। वहीं तमाम जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन खाद की कोई कमी न होने की बात कह रहा है । जबकि इसके स्थित इसके ठीक विपरीत है। दीपावली पर प्रशासन प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में मेला लगाने में व्यस्त है । जिला व प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को खाद विक्रय केंद्रों पर लगे मेले का दृश्य शायद दिखाई नहीं पड़ रहा है। यहीं वजह है कि खाद की कालाबाजारी करने वाले भी सक्रिय हैं और वह भी अन्नदाता की जेब पर डाका डालने में लगे हुए हैं।
