असगर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, नामीबिया के खिलाफ होगा आखिरी मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबू धाबी। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान जो इस टी20 विश्वकप दल का अहम हिस्सा भी हैं, ने नामीबिया के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इसे स्वीकार भी कर लिया है और उनके इस फैसले का सम्मान …

अबू धाबी। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान जो इस टी20 विश्वकप दल का अहम हिस्सा भी हैं, ने नामीबिया के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इसे स्वीकार भी कर लिया है और उनके इस फैसले का सम्मान किया है।

33 वर्षीय इस खिलाड़ी को अफगानिस्तान की स्कॉटलैंड पर 130 रन की जीत वाले मैच में बल्लेबाजी करने का मौक़ा नहीं मिला था। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने केवल 10 रन बनाए थे, उस मैच में अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। असगर का वह 74वां टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला था, उन्होंने इस प्रारूप में 21.79 के औसत और 110.37 के स्ट्राइक रेट से 1351 रन बनाए हैं।

असगर के अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज 2009 में स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ वनडे मैच से हुआ था। असग़र ने 114 वनडे में 24.73 के औसत और 66.77 के स्ट्राइक रेट से 2424 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के पहले टेस्ट मैच में कप्तानी का जिम्मा असगर के ही कंधों पर था, भारत के खिलाफ ये टेस्ट मैच 2018 में बेंगलुरु में खेला गया था। असग़र ने छह टेस्ट में 44 की औसत से 440 रन बनाए हैं।

असगर को एक बल्लेबाज़ से ज़्यादा बेहतर कप्तान के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम आज भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय में बतौर कप्तान सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड है। उन्होंने 52 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अफगानिस्तान की कप्तानी की है और इस दौरान उन्होंने 42 में टीम को जीत दिलाई है। जबकि इस फेहरिस्त में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 41 जीतों के साथ असगर के बाद खड़े हैं।

2019 में असगर से कप्तानी छीन ली गई थी और तब अफगानिस्तान बोर्ड ने अलग-अलग प्रारूप के अलग-अलग कप्तान बनाए थे। रहमत शाह को टेस्ट का कप्तान बनाया गया था, जबकि गुलबदीन नायब को वनडे और टी20 की कमान राशिद ख़ान के कंधों पर दी गई थी। हालांकि 2019 दिसंबर में एक बार फिर असग़र को सभी प्रारूपों का कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन कुछ ही महीनों बाद एक बार फिर उनसे कप्तानी वापस ले ली गई थी।

यह भी पढ़े-

चेन्नई सुपरकिंग्स ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया, एक करोड़ रुपए का सौंपा चैक

संबंधित समाचार