हरदोई: भाजपा युवा संवाद कार्यक्रम की हुई बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संडीला (हरदोई)। नगर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से डॉ. जीवन के आवास पर नगर अध्यक्ष ऋषभ खन्ना के नेतृत्व में युवा संवाद एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई। इस आयोजन पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता व विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह मौजूद रहे। इस …

संडीला (हरदोई)। नगर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से डॉ. जीवन के आवास पर नगर अध्यक्ष ऋषभ खन्ना के नेतृत्व में युवा संवाद एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई। इस आयोजन पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता व विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष की ओर से युवाओं को संबोधित करते हुए पार्टी के तरफ से किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी।

साथ ही केंद्र और प्रदेश की सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रखर अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी, नगर प्रभारी जिलामंत्री काव्या सिंह राठौर, आकाश गुप्ता, हर्षित सिंह, अमर गुप्ता, श्रीश अस्थाना, रितेश गुप्ता, राजन सक्सेना, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार