कलश यात्रा लेकर कन्नौज पहुंची उमा भारती, शिक्षक की भूमिका में आईं नजर
कन्नौज। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कलश यात्रा लेकर कन्नौज पहुंची। इससे पहले वह एक दिन के प्रवास पर फर्रुखाबाद में रुकी हुईं थी। कन्नौज के मेहंदीघाट पर पूर्व मंत्री शिक्षक की भूमिका में नजर आयी। गंगा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने आमजन से गंगा स्नान से आसपास की गंदगी साफ …
कन्नौज। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कलश यात्रा लेकर कन्नौज पहुंची। इससे पहले वह एक दिन के प्रवास पर फर्रुखाबाद में रुकी हुईं थी। कन्नौज के मेहंदीघाट पर पूर्व मंत्री शिक्षक की भूमिका में नजर आयी। गंगा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने आमजन से गंगा स्नान से आसपास की गंदगी साफ करने का वायदा भी लिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री उमा भारती ऋषिकेश से गंगा सागर कलश यात्रा लेकर निकली हैं। गंगा मन्दिर में पूजा अर्चना की। यहां पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने मेहंदीघाट से आने वाली भावनात्मक लगाव का भी जिक्र किया। सम्राट हर्षवर्धन का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि कन्नौज के सम्राट ही ऐसे थे जो हर 12 वर्ष में लगने वाले कुम्भ के मेले में अपना सबकुछ दान कर देते थे।
गंगा को भारतीयों के लिए पूज्यनीय बताते हुये उन्होंने कहा कि गंगा एक महान शक्ति है। यह सरकार की बनाई हुई नहीं है। यह तपोवन से आयी हुई धारा है जिसे सन्तो, महाऋषियों व आस्था रखने वालों ने अपनी तपस्या से गंगा को बनाये रखा। उमा भारती ने कहा कि 2016 से मैं गंगा को साफ करने के लिये लगातार प्रवास पर हूं। इस अभियान को प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का भी समर्थन मिला हुआ है।
उन्होंने अगले 4 साल तक गंगा किनारे प्रवास जारी रखने की बात भी कही। इस मौके पर पूर्व विधायक कैलाश राजपूत, ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, जिला पंचायत सदस्य शिल्पी , भाजपा युवा नेता सौरभ कटियार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
