बरेली: कैंटीन में लहराया तमंचा, पुलिस ने भेजा जेल
बरेली, अमृत विचार। कुछ साल पहले साथियों के साथ मिलकर दरोगा के बेटे की हत्या करने वाले आरोपी ने फिर से दबंगई दिखाते हुए सनराइज कॉलोनी के पास कैंटीन में फिर से तमंचा लहराया। सनराइज कॉलोनी निवासी रवि पटेल पर हत्या का मामला दर्ज है। मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उसने कॉलोनी …
बरेली, अमृत विचार। कुछ साल पहले साथियों के साथ मिलकर दरोगा के बेटे की हत्या करने वाले आरोपी ने फिर से दबंगई दिखाते हुए सनराइज कॉलोनी के पास कैंटीन में फिर से तमंचा लहराया।
सनराइज कॉलोनी निवासी रवि पटेल पर हत्या का मामला दर्ज है। मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उसने कॉलोनी के ही रहने वाले दरोगा के बेटे की साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभी लोग जमानत पर बाहर आ गए हैं।
आरोप है कि गुरुवार को रवि पटेल सनराज कॉलोनी के पास स्थित शराब की दुकान के पास में बनी कैंटीन में शराब पी रहा था। इसी बीच उसका वहां विवाद हो गया। विवाद के बाद रवि ने तमंचा निकाल लिया और लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचने पर रवि की पैरवी के लिए तमाम लोगों ने इंस्पेक्टर को फोन किए, लेकिन उसे जेल भेज दिया।
