अखिलेश के बाद अब जयंत के साथ प्रियंका की तस्वीर हुई वायरल, बनी चर्चा का विषय
लखनऊ। विधानसभा 2022 का चुनाव नज़दीक है। ऐसे में अलग-अलग पार्टी के बड़े नेताओं का आपस मिलना जुलना लगा है। वही सोशल मीडिया कई तस्वीरें वाइरल हो रही जो की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है। आज जयंत चौधरी के साथ प्रियंका की तस्वीर वाइरल हुई है जो चर्चा का विषय बनी हुई …
लखनऊ। विधानसभा 2022 का चुनाव नज़दीक है। ऐसे में अलग-अलग पार्टी के बड़े नेताओं का आपस मिलना जुलना लगा है। वही सोशल मीडिया कई तस्वीरें वाइरल हो रही जो की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है। आज जयंत चौधरी के साथ प्रियंका की तस्वीर वाइरल हुई है जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
लखनऊ एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मिले दोनों नेताओं प्रियंका गांधी वाड्रा और जयंत चौधरी ने एक-दूसरे का हालचाल जाना। कुछ देर तक उनमें बातचीत भी होती रही। बात किस विषय पर हुई, इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की एक तस्वीर पिछले दिनों प्रियंका और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की फ्लाइट के अंदर की सोशल मीडियी पर वायरल हुई थी। जो चर्चा का विषय बनी हुई थी। बता दें कि बीते दिनों प्रियंका की मुलाक़ात फ़्लाइट में अखिलेश से हुई थी।
इस फ्लाइट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सवार थे। तस्वीर वायरल हो गई। सत्ता के गलियारें में गठबंधन की चर्चा होने लगी थी। हो भी क्यों न, यूपी चुनाव करीब आ गया है। अब ज़ेहन में सवाल था कि इन दो दिग्गज नेताओं के बीच बातचीत क्या हुई है। प्रियंका गांधी ने बता दिया है कि उन्होंने अखिलेश यादव से एक मजाक किया था।
