बरेली: बाढ़ से 250 गांव प्रभावित हुए तो 8000 किसानों की फसलें बर्बाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा नदी समेत अन्य नदियों में बढ़े जलस्तर ने जनपद के 250 गांवों को प्रभावित किया है। इन गांवों में धान, आलू समेत अन्य फसलें, कच्चे घर, झोपड़ियां, संपर्क मार्ग समेत अन्य चीजों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। सभी तहसीलों में कराए सर्वे के अनुसार 8000 किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। …

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा नदी समेत अन्य नदियों में बढ़े जलस्तर ने जनपद के 250 गांवों को प्रभावित किया है। इन गांवों में धान, आलू समेत अन्य फसलें, कच्चे घर, झोपड़ियां, संपर्क मार्ग समेत अन्य चीजों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। सभी तहसीलों में कराए सर्वे के अनुसार 8000 किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मीरगंज तहसील के गांवों में फसलों को हुआ है।

बहेड़ी, आंवला व सदर क्षेत्र में भी धान की फसलें चौपट हुईं। बाढ़ में मीरगंज क्षेत्र में दो पुलों की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसका नुकसान 30 गांवों के ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। उनके आवागमन का रास्ता बंद है और उन्हें 20 किलोमीटर का चक्कर खाकर काम के सिलसिले से बाहर जाना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि दो दिन में आकलन की पूरी रिपोर्ट देने के लिए तहसीलदारों को निर्देश जारी किए गए हैं।

8000 किसान ज्यादा प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार ने दो हेक्टेयर पर करीब 13.5 हजार रुपये की सहायता धनराशि देने का ऐलान किया है। तहसीलों से नुकसान की रिपोर्ट आने के बाद इसे आपदा राहत वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद शासन से प्रभावित किसानों की मदद के लिए धनराशि आवंटित की जाएगी।

संबंधित समाचार