बरेली: गोकुल अनुसंधान विकास ट्रस्ट ने किया करोना योद्धाओं का सम्मान
बरेली, अमृत विचार। गोकुल अनुसंधान विकास ट्रस्ट ने रविवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोरोना काल में मरने वाले लोगों की आत्माओं की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। संकट काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा करने …
बरेली, अमृत विचार। गोकुल अनुसंधान विकास ट्रस्ट ने रविवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोरोना काल में मरने वाले लोगों की आत्माओं की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। संकट काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
इसके बाद सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने संकटकाल में भोजन, दवाई, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण कर अपना सहयोग प्रदान किया था। ट्रस्टी अरविंद अग्रवाल ने बताया कि इस त्रासदी में हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व जिला अस्पताल कर्मियों ने 24 घंटे अपने परिवार से दूर रहकर सेवा की।
कार्यक्रम निर्देशक मनीष अग्रवाल ने मीडिया कर्मी के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उन्हें सम्मानित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कोरोना योद्धाओं द्वारा किए गए कार्यों को सराहा और भविष्य में देश पर आये किसी संकट में अपना योगदान करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में शहर विधायक डा. अरुण कुमार, डा. विनोद पगरानी, डीपीओ अनीता अहिरवार, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने कार्यक्रम में आए कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित राकेश ने किया।
