लखनऊ: SGPGI में होगी नर्सों की भर्ती, मंजूरी मिलने के बाद निदेशक ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के एसजीपीजीआई में करीब 800 से अधिक पदों पर भर्ती की करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसमें 660 पद नर्सों के हैं शेष अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। ​पीजीआई की ओर से जल्द ही भर्ती को लेकर घोषणा करेगा, इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया जाएगा। इस बारे में जानकारी …

लखनऊ। राजधानी के एसजीपीजीआई में करीब 800 से अधिक पदों पर भर्ती की करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसमें 660 पद नर्सों के हैं शेष अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। ​पीजीआई की ओर से जल्द ही भर्ती को लेकर घोषणा करेगा, इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि लंबे समय से खाली चल रहे पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, अब अनुमति सरकार ने दे दी है। उन्होंने कहा कि भर्ती सेल में हर संवर्ग वार पदों का निर्धारण किया जा रहा है। उनकी योग्यता आदि कई मसलों पर विचार किया जा रहा है। निदेशक ने बताया कि नर्स, टेक्नीशियन, लिपिक संवर्ग, सोशल वर्कर, स्टोर कीपर, रिसेप्शनिस्ट पदों पर भर्ती की जाएगी।

संबंधित समाचार