ब्राजील में बैंक डकैती की साजिश रच रहे गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, कार्रवाई में 25 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रासीलिया। ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में बैंक डकैती की साजिश रच रहे एक गिरोह के खिलाफ रविवार को चलाए गए अभियान में कम से कम 25 संदिग्ध मारे गए। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने अपने मारे गए सदस्यों की आत्मा की शांति की प्रार्थना और उनकी याद में मनाई जाने वाली ‘ऑल …

ब्रासीलिया। ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में बैंक डकैती की साजिश रच रहे एक गिरोह के खिलाफ रविवार को चलाए गए अभियान में कम से कम 25 संदिग्ध मारे गए। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने अपने मारे गए सदस्यों की आत्मा की शांति की प्रार्थना और उनकी याद में मनाई जाने वाली ‘ऑल सोल्स’ की छुट्टी पर वित्तीय संस्थानों पर हमला करने की साजिश रची थी।

पुलिस ने बताया कि संघीय राजमार्ग पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए इस अभियान में हथियार एवं गोला बारूद का जखीरा भी जब्त किया गया। ब्राजील में हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर बैंक डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं और कभी-कभी बंधकों का मानव ढाल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़े-

सीओपी26: ब्रिटेन का जलवायु संबंधी बजट बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताएंगे जॉनसन

संबंधित समाचार