हल्द्वानी: दो सौ से अधिक महिलाओं ने बोला शराब तस्कर के घर पर धावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय से शराब तस्करी में लिप्त तस्कर के खिलाफ रविवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दो सौ से अधिक महिलाओं ने तस्कर के घर पर धावा बोल दिया और उसे बुरी तरह पीट डाला। जीतपुर नेगी में रहने वाले गोपी साहू के घर शाम के वक्त महिलाओं ने धावा बोला। जिनके …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय से शराब तस्करी में लिप्त तस्कर के खिलाफ रविवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दो सौ से अधिक महिलाओं ने तस्कर के घर पर धावा बोल दिया और उसे बुरी तरह पीट डाला। जीतपुर नेगी में रहने वाले गोपी साहू के घर शाम के वक्त महिलाओं ने धावा बोला।

जिनके साथ पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना नेगी भी मौजूद थे। नाराज महिलाएं सीधा गोपी के घर में घुस गईं और उसे खींच कर बाहर ले आईं। इसके बाद गोपी को भरी गली में महिलाओं ने बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हालांकि किसी तरह गोपी महिलाओं के चंगुल से बच निकला और मौके से फरार हो गया।

इधर, सूचना मिलते ही टीपीनगर पुलिस मौके पर जा पहुंची। इसके बाद पुलिस ने गोपी के घर की तलाशी ली। यहां से पुलिस को दो पेटी शराब की बरामद हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गोपी घर से शराब की तस्करी करता है और फोन करने पर होम डिलीवरी भी करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार