अयोध्या: मंगलवार से शुरु होगा भरतकुंड का दीपोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम बांधेंगे समां
अयोध्या। योगिराज भरत जी की तपोस्थली भरतकुंड पर मंगलवार से चौथे दो दिवसीय दीपोत्सव का आगाज हो रहा है। इस दौरान यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम समां बांध देंगे। भरतकुंड महोत्सव समिति के कोआर्डिनेटर अंजनी पांडेय ने बताया कि शीतला वर्मा का फरवाही नृत्य, रंजना अग्रहरि द्वारा भजन संध्या, संगीत आहूजा का भरत चरित्र महा …
अयोध्या। योगिराज भरत जी की तपोस्थली भरतकुंड पर मंगलवार से चौथे दो दिवसीय दीपोत्सव का आगाज हो रहा है। इस दौरान यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम समां बांध देंगे।
भरतकुंड महोत्सव समिति के कोआर्डिनेटर अंजनी पांडेय ने बताया कि शीतला वर्मा का फरवाही नृत्य, रंजना अग्रहरि द्वारा भजन संध्या, संगीत आहूजा का भरत चरित्र महा मंचन, नटराज कला संस्कृति संस्थान द्वारा लोकगीत, लोक गायन, लोक नृत्य प्रस्तुत होगा। प्रकृति यादव ग्रुप की ओर से रोड शो व अवधी लोक संस्कृति के कार्यक्रम होंगे।
वहीं दूसरे दिन वीणा सिंह की ओर से लोक गायन, शास्त्रीय गायन, प्रख्यात गायिका गिरिजा देवी की शिष्या ममता शर्मा की भजन संध्या, शास्त्रीय गायन, शेफाली पांडेय की ओर से लोकगीत व मुनि कुमार की रामलीला आयोजित होगी। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि मणिराम दास छावनी अयोध्या के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास शास्त्री होंगे।
