रामपुर में बाढ़ पीड़ितों को तत्काल बंटवाएं सहायता राशि: लू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिले के अधिकारियों से कहा कि बाढ़ पीड़ितों के नुकसान का आंकलन पूरा करके तत्काल उन्हें मुआवजा दिया जाए। 19 अक्तूबर की रात जनपद में आई बाढ़ से करीब 180 गांव प्रभावित हुए थे, और लगभग 21 हजार हेक्टेअर …

रामपुर, अमृत विचार। जिले के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिले के अधिकारियों से कहा कि बाढ़ पीड़ितों के नुकसान का आंकलन पूरा करके तत्काल उन्हें मुआवजा दिया जाए। 19 अक्तूबर की रात जनपद में आई बाढ़ से करीब 180 गांव प्रभावित हुए थे, और लगभग 21 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल धान,गन्ना, ज्वार, बाजरा की खबरें बह गई हैं। लोगों के मकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ पीड़ित 22सौ किसानों का पोर्टल पर डाटा फीड हो चुका है।

विकास भवन में बाढ़ राहत और आईजीआरएस के तहत हुई समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनपद के बाढ़ग्रस्त होने से किसानों और ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। पशुओं की मौत, कच्चा या पक्का आवास टूटने और फसलें बह जाने से हुए नुकसान का पीड़ितों को तत्काल मुआवजा बंटवाए। ताकि, लोगों की आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार