टीवीएस रेडर हुई लॉन्च, इसके फीचर्स और रफ्तार के दिवाने हुए युवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई स्थित टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार नेपाल में अपनी नई 125 सीसी मोटरसाइकिल टीवीएस रेडर लॉन्च की है। कंपनी के अनुसार इसके फिचर्स और लुक नए जनरेशन को ध्यान में रखकर इस मोटरसाइकिल को स्पोर्टी लुक में डिजाइन किया गया हैं। ताकि युवाओं में यह मोटरसाइकिल अपनी जगह बना सके। ऑयल-कूल्ड इंजन कंपनी ने …

चेन्नई स्थित टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार नेपाल में अपनी नई 125 सीसी मोटरसाइकिल टीवीएस रेडर लॉन्च की है। कंपनी के अनुसार इसके फिचर्स और लुक नए जनरेशन को ध्यान में रखकर इस मोटरसाइकिल को स्पोर्टी लुक में डिजाइन किया गया हैं। ताकि युवाओं में यह मोटरसाइकिल अपनी जगह बना सके।

ऑयल-कूल्ड इंजन
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि स्पोर्टी लुक वाली मोटरसाइकिल 124.8 सीसी एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है। जिससे मोटरसाइकिल के इंजन की लाइफ और ज्यादा बढ़ जाती है।

रफ्तार है गजब
टीवीएस रेडर की रफ्तार पर काम किया गया है। यह 5.7 सेकेंड में शून्य से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें एलसीडी डिजिटल स्पीडोमीटर, टच स्टार्ट और सीट के नीचे सामान रखने जैसे फीचर्स भी हैं।

नेपाल में क्यों की लॉन्च
टीवीएस मोटर कंपनी के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय कारोबार) आर दिलीप ने कहा कि नेपाल हमेशा हमारे लिए एक प्रमुख बाजार रहा है, और मुझे यहां के युवाओं के लिए अपनी नई पेशकश करने की बेहद खुशी है।

यह भी पढ़े-

जियो फोन नेक्स्ट की बुकिंग शुरू: खास नम्बर पर लिखकर भेजे ‘Hi’ फोन हो जाएगा बुक

संबंधित समाचार