हल्द्वानी: मांगों पर नहीं हुई सुनवाई तो रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने की कार्य बहिष्कार की तैयारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार पर जाने का ऐलान किया है। धनतेरस के दिन अन्य राज्यों में रह रहे लोग दिवाली के लिए घर आना शुरू करते हैं। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर जाने से संचालन प्रभावित होना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार पर जाने का ऐलान किया है। धनतेरस के दिन अन्य राज्यों में रह रहे लोग दिवाली के लिए घर आना शुरू करते हैं। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर जाने से संचालन प्रभावित होना तय है। इससे यात्रियों के साथ रोडवेज प्रबंधन को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि संगठन से जुड़े सभी चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारी देहरादून मुख्यालय के बाहर धरना देंगे।
