रायबरेली में सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत
रायबरेली। जिले के लालगंज इलाके में सोमवार को ट्रक की चपेट में आकर कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि लखनऊ के अर्जुनगंज निवासी सतेन्द्र सिंह और सीमांत सिंह कार से लखनऊ जा रहे थे। तभी लालगंज तहसील गेट के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर सामने से जा रहे ट्रक …
रायबरेली। जिले के लालगंज इलाके में सोमवार को ट्रक की चपेट में आकर कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि लखनऊ के अर्जुनगंज निवासी सतेन्द्र सिंह और सीमांत सिंह कार से लखनऊ जा रहे थे।
तभी लालगंज तहसील गेट के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर सामने से जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रही कार नियंत्रित नहीं हो सकी और ट्रक में जा घुसी।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कार सवारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
