हरदोई: नगर पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया HDFC बैंक का शुभारंभ
हरदोई। जिले में सोमवार को HDFC बैंक की शाखा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्र व क्लस्टर हेड तरुण खन्ना ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर HDFC बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्लस्टर हेड तरुण खन्ना ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कस्बे में बैंक …
हरदोई। जिले में सोमवार को HDFC बैंक की शाखा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्र व क्लस्टर हेड तरुण खन्ना ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर HDFC बैंक का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर क्लस्टर हेड तरुण खन्ना ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कस्बे में बैंक की शाखा खुलने पर व्यापारियों को सारी सुविधाएं दी जाएगी। बैंक शाखा की ओपनिंग के साथ ही फेस्टिव ट्रीट्स, कार लोन मेला, पर्सनल लोन, होम लोन, गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, कमर्शियल लोन, वर्किंग कैप्टल, कस्ट्रक्शन लोन आदि की सुविधा दी जायेगी।
वहीं, इसपर मैनेजर चंदन जायसवाल ने बताया कि जिले में HDFC बैंक की यह तीसरी शाखा है। साथ ही उन्होंने उपस्थित व्यापारियों व गणमान्य लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बैंक ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देगा। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि व व्यापार के लिए 1 करोड़ 20 लाख, पर्सनल लोन 17 लाख 50 हजार, ऑटो लोन 9 लाख व उद्योग लोन 55 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया है।
इसके अलावा संजय वर्मा ने शाखा में खाता खुलवाकर सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कस्बे में बैंक खुलने पर व्यापारियों व किसानों में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं, इस मौके पर कोमल गुप्ता, व्यापारी संजय वर्मा, धीरू गुप्ता, पप्पू वर्मा, राकेश वर्मा, प्रमोद सोनी, अखिलेश गुप्ता आदि मंडी व्यापारी व बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
