कुशीनगर: दीपोत्सव सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
कुशीनगर। जिले के हाटा नगर पालिका स्थित बंधन मैरेज हाल में समाजसेवी टीपू खान की तरफ से सोमवार को दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह रहें। कार्यक्रम का संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया। सोमवार को आयोजित दीपोत्सव सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत कवि मधुसूदन मिश्र, हमीद आरज़ू, तथा …
कुशीनगर। जिले के हाटा नगर पालिका स्थित बंधन मैरेज हाल में समाजसेवी टीपू खान की तरफ से सोमवार को दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह रहें। कार्यक्रम का संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया। सोमवार को आयोजित दीपोत्सव सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत कवि मधुसूदन मिश्र, हमीद आरज़ू, तथा हास्य कवि बादशाह प्रेमी ने अपनी अपनी रचनाओं को सुना कर वाहवाही बटोरी।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं व बच्चों व अतिथियों को दीपावली की शुभकानाएं देते हुए कहा कि समाज की सेवा करना पुनीत कार्य है। समाजसेवी टीपू खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो मेहनत करते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें।
कार्यक्रम में कवियों, पत्रकारों तथा प्रबुद्ध लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और पांच सौ असहाय गरीब महिलाओं को शाल व मिठाई वितरित किया गया। इस दौरान सभासद संजीव कुमार राव अर्जुन मौर्य, रईस आलम, राजन तिवारी, आयुश तिवारी, आशीष, दानिश खान, तौसीबा खान सहित अन्य उपस्थित रहे।
