अमरोहा : दुष्कर्म पीड़िता युवती की हत्या के मामले में मां समेत दो बेटों को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/आदमपुर,अमृत विचार। दुष्कर्म पीड़िता युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी मां और दो बेटों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया और न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों के आरोप के बाद दुष्कर्म के आरोपी समेत तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। फिलहाल मामले …

अमरोहा/आदमपुर,अमृत विचार। दुष्कर्म पीड़िता युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी मां और दो बेटों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया और न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों के आरोप के बाद दुष्कर्म के आरोपी समेत तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।

घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव इकौना की है। दरअसल, 25 सितंबर को गांव के ही एक युवक ने किसान की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। जबकि, आदमपुर पुलिस ने मामले छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में न्यायालय में युवती के बयान और मेडिकल के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। लेकिन पुलिस ने एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपी मोनू को गिरफ्तार नहीं किया था।

रविवार की सुबह दुष्कर्म पीड़िता युवती अपने खेत पर गई थी। लेकिन घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो युवती का शव गन्ने के खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। युवती के हाथ रस्सी से बंधे मिले। परिजनों ने मोनू, उसके भाई और उसकी मां पर युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।

परिजनों का आरोप था कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार नहीं किया था। जिसके बाद वह पीड़िता व परिजनों को धमका रहा था। मामला तूल पकड़ता देख एसपी, एएसपी व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर के आधार दुष्कर्म के आरोपी मोनू, उसके भाई सोनू व उसकी मां के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार उनका चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। सतीश चंद पांडे, सीओ

पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण हैंगिंग आया
अमरोहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म पीड़िता युवती की मौत का कारण हैंगिंग आया है। युवती की हत्या के बाद पुलिस ने रविवार की देर शव पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। जिसमें युवती की मौत का कारण हैंगिंग आया। एसपी पूनम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण हैंगिंग आया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जबकि पूर्व के मुकदमें में कार्रवाई न करने के मामले में थाना प्रभारी व दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है।

मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल
अमरोहा। दुष्कर्म पीड़िता युवती का शव पेड़ से लटकने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। विपक्ष ने सरकार जमकर अपनी भड़ास निकाली। मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का मामला बेहद गंभीर, दुखद व शर्मनाक है। लिखा कि मामले में कुछ भ्रष्ट पुलिसवालों को निलंबित करके उप्र सरकार बच नहीं सकती। वहीं यूपी कांग्रेस ने भी अपने ट्वीटर से लिखा कि भाजपा राज में बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सरकार चाहे जितने दावे कर लें लेकिन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

संबंधित समाचार