बरेली: दिल्ली के तीन चोर जंक्शन पर गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। कम उम्र में महंगे शौक पूरे करने के लिए दिल्ली के तीन युवकों ने अपराध की दुनिया में कदम रख लिया। वे ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे। जीआरपी ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे …
बरेली, अमृत विचार। कम उम्र में महंगे शौक पूरे करने के लिए दिल्ली के तीन युवकों ने अपराध की दुनिया में कदम रख लिया। वे ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे। जीआरपी ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे अपर्णा गुप्ता निर्देश पर दिवाली के मौके पर ट्रेनों में अपराध की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी बरेली ने चोरी की योजना बनाते हुए प्लेटफार्म नंबर चार पर रेलवे विभाग की खण्डर बिल्डिंग के पास से तीन चोरों को पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सलमान पुत्र लियाकत अली 23 वर्ष निवासी डी-175 सीलमपुर मार्केट थाना सीलमपुर जिला पूर्वी दिल्ली, सुहेल पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला वीडियो कालोनी प्रेम नर्सरी के पास कर्मचारीनगर थाना इजतनगर जिला बरेली उम्र 19 वर्ष हाल दिल्ली का पता गली न. 3 चौहान बांगर थाना जाफराबाद , न्यू सीलमपुर नई दिल्ली और मो. सुहेल पुत्र मुख्तयार अहमद निवासी रेहमानिया मस्जिद चौहान बांगर थाना जाफराबाद उत्तर पूर्वी दिल्ली है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वह ट्रेन में चोरी करने लगे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल और एक चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों पर करीब 8 मामले दर्ज हैं।
