SRK Birthday: किंग खान का बर्थडे मनाने के लिए देर रात मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख  आज अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान के फैंस देर रात मन्नत के बाहर जमा हो गए। एक्टर के फैंस हाथों में कार्ड और फ्वार लेकर स्टार का इंतजार कर रहे थे। फैंस को संभालने के लिए मुंबई पुलिस को बड़ी मुश्किलों का …

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख  आज अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान के फैंस देर रात मन्नत के बाहर जमा हो गए। एक्टर के फैंस हाथों में कार्ड और फ्वार लेकर स्टार का इंतजार कर रहे थे। फैंस को संभालने के लिए मुंबई पुलिस को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फैंस किंग खान कि सिर्फ एक झलक के लिए बेकाबू हो गए थे। इस खास मौके पर किंग खान के फैंस मन्नत के बाहर से सेल्फियां ले रहे थे। SRK हर साल की तरह इस बार भी अपनी बालकनी में आ कर फैंस को THANK YOU बोलेंगे।

 

किंग खान का बर्थडे इस बार काफी खास भी है, क्योंकि उनके बेटे आर्यन खान की जमानत उनके बर्थडे और दिवाली से पहले हो गई। आपको बते दें, फैंस SRK को सोशल मीडिया पर भी बधाइयां दे रहे हैं। इसके साथ ही कई सेलेब्स भी इस खास मौके पर बधाइयां दे रहे हैं।

संबंधित समाचार