लखनऊ को मिली 60 ई-बसों की सौगात, आज इन रूटों पर दौड़ेंगी 10 बसें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी वासियों के लिए यह बड़ा तोहफा है। 100 में से 60 ई-बसें लखनऊ के हिस्से आई हैं। पीएम द्वारा लोकार्पित की गई इन इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत मंगलवार से होगी। दुबग्गा डिपो से यह सुबह 10 बजे चलेंगी। नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी इन्हें रवाना करेंगे। उनके साथ मंडलायुक्त की …

लखनऊ। राजधानी वासियों के लिए यह बड़ा तोहफा है। 100 में से 60 ई-बसें लखनऊ के हिस्से आई हैं। पीएम द्वारा लोकार्पित की गई इन इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत मंगलवार से होगी। दुबग्गा डिपो से यह सुबह 10 बजे चलेंगी। नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी इन्हें रवाना करेंगे। उनके साथ मंडलायुक्त की भी उपस्थिति रहेगी। दुबग्गा से सीतापुर बाईपास होते हुए गोमतीनगर तक रूट नंबर-801 के लिए इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

दुबग्गा बस डिपो से सुबह 6 बजे चलते हुए, सीतापुर बाईपास होते हुए भिटौली क्रासिंग, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेढ़ी पुलिया, पॉलीटेक्निक, अवध बस स्टेशन से गोमतीनगर के विराजखंड तक जाएगी। इस रूट पर 10 बसें लगाई गई है। यूपी को फेम टू इंडिया के तहत पहली खेप में 100 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इनमें से 60 बसें लखनऊ को मिली हैं। वहीं शेष 40 बसों को कानपुर, गोरखपुर व वाराणसी में चलाया जाएगा।

ई-बसों का रूट

रूट नंबर 105- राजाजीपुरम, चारबाग, निशातगंज, पालीटेक्निक, अवध बस स्टेशन, दुबग्गा, बीबीडी।

रूट नंबर 301- दुबग्गा से आईआईएम तिराहा, इंजीनियरिंग कालेल, टेढ़ी पुलिया, मुंशी पुलिया, पालीटेक्निक, न्यू हाइकोर्ट विराजखंड गोमतीनगर तक। दुबग्गा, मेडिकल कॉलेज, कैसरबाग, चारबाग, अवध अस्पताल तक।

इन एसी सेवाओं में किराया लगेगा साधारण बस काः 60 बसों को धीरे-धीरे कर सड़क पर उतारा जाएगा। रूट तैयार किए जा रहे हैं। मंगलवार से शुरुआत की जा रही है।

संबंधित समाचार