लखनऊ: लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील के लेखपाल मनीष पाठक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सदरौना गांव के तमाम किसानों और महिलाओं ने सोमवार को तहसील गेट पर घेराव कर धरना प्रदर्शन दिया। करीब 2 घंटे तक तहसील गेट पर चले घेराव प्रदर्शन के बाद किसानों ने 9 सूत्री ज्ञापन भी सरोजनीनगर एसडीएम आनंद कुमार सिंह को …

लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील के लेखपाल मनीष पाठक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सदरौना गांव के तमाम किसानों और महिलाओं ने सोमवार को तहसील गेट पर घेराव कर धरना प्रदर्शन दिया। करीब 2 घंटे तक तहसील गेट पर चले घेराव प्रदर्शन के बाद किसानों ने 9 सूत्री ज्ञापन भी सरोजनीनगर एसडीएम आनंद कुमार सिंह को सौंपा।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर धरना दे रहे किसानों और महिलाओं का आरोप था कि लेखपाल मनीष पाठक ने गत दिनों खनन माफियाओं से सांठगांठ कर तालाब खुदाई के नाम पर किसानों की जमीन खसरा संख्या 1670 व 1671 पर जबरन खुदाई करा दी। यही नहीं आरोप लगाया कि विष्णु के खसरा संख्या 1672 व 1618 में भी तालाब बताकर मिट्टी का खनन करा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल मनीष पाठक सरकारी योजना के नाम पर खनन माफिया से मिलकर करोड़ों का बंदरबांट कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मानक से अधिक मिट्टी की खुदाई होने से तालाब काफी गहरे हो गए हैं और बीते दिनों अपने खेत की देखभाल करने गए सुमन के बेटे शुभम की उसी तालाब में डूब कर मौत हो गई। उनका कहना है कि घनी आबादी होने के कारण यहां पर तालाब की खुदाई कराना उचित नहीं है और जहां पर तालाब की खुदाई की जाए वह मानक के अनुसार करने के साथ ही उसके चारों ओर बैरिकेडिंग की जानी चाहिए ताकि दोबारा भविष्य में ऐसी दुर्घटना ना हो सके।

संबंधित समाचार