मुरादाबाद : जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी में अब नौ को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी सांसद डा.एसटी हसन कोर्ट में पेश हुए। हालांकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा चार्ज फ्रेम करने के लिए अगली तारीख के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर सुनवाई …

मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी सांसद डा.एसटी हसन कोर्ट में पेश हुए। हालांकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा चार्ज फ्रेम करने के लिए अगली तारीख के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अब नौ नवंबर की तारीख नियत की है।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने फिल्म अभिनेत्री व भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को शिकस्त दी थी। इसके बाद आजम खां के स्वागत में कटघर थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में जलसे का आयोजन किया गया था। जिसमें आजम खां के अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन ने प्रमुख रूप से शिरकत की थी। इस जलसे में अपने संबोधन के दौरान आजम खां व अन्य सपाइयों ने फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

बाद में कटघर थाने में आजम खां, अब्दुल्ला आजम, डा. एसटी हसन, सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फरोज खां, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खां और आयोजनकर्ता आरिश खां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में फरार चल रहे सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां सरेंडर कर चुके हैं। जबकि कोर्ट में पेश न होने पर रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही आरोपियों द्वारा चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में दिए गए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने खारिज भी कर दिया है।

सांसद हुए पेश, अब नौ को होगी सुनवाई
इस मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन कोर्ट में पेश हुए। उनके अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र दिया। अधिवक्ता का कहना था कि इस आरोप पत्र को लेकर हाईकोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। लिहाजा चार्ज फ्रेम करने के लिए अगली तारीख दी जाए। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नौ नवंबर की तारीख नियत की गई है।

संबंधित समाचार