किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, सरकार बनने का किया दावा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह किसान ने हाटा विधानसभा क्षेत्र के बेदूपार स्थित माता सोनमती मन्दिर के पास एक विद्यालय के परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आमजन को विश्वास दिलाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया है। उनकी …

कुशीनगर। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह किसान ने हाटा विधानसभा क्षेत्र के बेदूपार स्थित माता सोनमती मन्दिर के पास एक विद्यालय के परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आमजन को विश्वास दिलाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया है। उनकी बातों को सुनकर आम जनमानस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे उत्साह दिख रहा है। इस उत्साह को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश सरकार बनाने में कांग्रेस पार्टी मुख्य भूमिका में रहेगी।

अवधेश सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार,कानून व्यवस्था से जहां आम जनमानस त्रस्त है,वहीं बेजोड़ महंगाई से लोगों की दिवाली का त्योहार दिवाला हो गया है। इस समय आम जनता की उपयोग करने की समस्त सामग्रियों मे मंहगाई दो गुनी से ऊपर पहुंच चुकी है जिससे लोगों की कमर टूट चुकी है। बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा किया तथा दोषी के विरुद्ध आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग किया गया।

संबंधित समाचार