रुद्रपुर: फायरिंग के तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। भदईपुरा, वार्ड नंबर 14 निवासी अभिषेक यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि सोमवार रात वह किच्छा बाइपास रोड की ओर जा रहा था। इसी बीच मोदी मैदान के पास कार सवार तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान तीनों ने उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट …
रुद्रपुर, अमृत विचार। भदईपुरा, वार्ड नंबर 14 निवासी अभिषेक यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि सोमवार रात वह किच्छा बाइपास रोड की ओर जा रहा था। इसी बीच मोदी मैदान के पास कार सवार तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया।
इस दौरान तीनों ने उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने जान से मारने की नियत से उस पर फायरिंग भी कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावार भाग गए।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौपकर कार्यवाही की मांग की है। मामले में पुलिस ने ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा निवासी कौशल शर्मा, डिबडिबा, बिलासपुर निवासी विक्की संधू और प्रीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
